Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चूरू: महिला की अश्लील क्लिप बनाकर किया गैंगरेप और फिर.... - Sabguru News
होम Rajasthan Churu चूरू: महिला की अश्लील क्लिप बनाकर किया गैंगरेप और फिर….

चूरू: महिला की अश्लील क्लिप बनाकर किया गैंगरेप और फिर….

0
चूरू: महिला की अश्लील क्लिप बनाकर किया गैंगरेप और फिर….
churu-woman-gang-raped-in-hotel
churu-woman-gang-raped-in-hotel
churu-woman-gang-raped-in-hotel

राज्य के चूरू जिले में फिर एक महिला से गैंगरेप (Gangrape) का सामने आया है। एक व्यक्ति महिला की अश्लील क्लिप बनाकर कई दिनों तक रेप करता रहा। इसके बाद महिला हिला थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि पति रोजगार के सिलसिले में विदेश में रहता है। ऐसे में बच्चो की पढाई के लिए लोन की जरूरत पड़ी। इसके लिए एक महिला मित्र से संपर्क किया। महिला मित्र से पीड़ित महिला को चूरू बुला लिया। वहां पीड़ि‍ता का परिचय मुंशी ठेकेदार से करवाया। वहां महिला मित्र और मुंशी किसी महिला के घर ले गए। आरोप है महिला मित्र ने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया, इसके बाद बेहोश होने पर आरोपी मुंशी ठेकेदार ने महिला से रेप कर उसके अश्लील तस्वीरें और वीडियो क्लिप बना ली।

इसके बाद आरोपी पीड़ित महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को होटल में बुलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। इसके कुछ दिन बात आरोपी ने महिला को फिर झांसा दिया कि वह क्लिप डिलीट कर देगा, लेकिन उसे अंतिम बार उससे मिलने होगा। इस बार भी उसने धोखा दिया और फोटो डिलीट करने से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जाँच कर रही है।