Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नागरिकता संशोधन कानून जनजागरण अभियान की शुरुआत जोधपुर से - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur नागरिकता संशोधन कानून जनजागरण अभियान की शुरुआत जोधपुर से

नागरिकता संशोधन कानून जनजागरण अभियान की शुरुआत जोधपुर से

0
नागरिकता संशोधन कानून जनजागरण अभियान की शुरुआत जोधपुर से

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नागरिकता संशोधन कानून के जनजागरण अभियान की जोधपुर में कल शुरुआत करेंगे।

जनजागरण अभियान के तहत आयोजित रैली की तैयारियां की जा चुकी हैं तथा कई भाजपा के वरिष्ठ नेता जोधपुर पहुंच चुके हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने आज झोंटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों से बातचीत करते हुए इस बात पर खुशी जाहिर की कि लोगों को इस कानून के बारे में काफी जानकारी है तथा वे उसका समर्थन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जोधपुर में बहुत से विस्थापित हिन्दू निवास करते हैं जिन्हें पार्टी के कार्यक्रम से सम्बल मिलेगा।