Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
उद्यानों से लबरेज बेंगलुरू को कूड़े का शहर कहना अपमान : राहुल गांधी
होम Karnataka Bengaluru उद्यानों से लबरेज बेंगलुरू को कूड़े का शहर कहना अपमान : राहुल गांधी

उद्यानों से लबरेज बेंगलुरू को कूड़े का शहर कहना अपमान : राहुल गांधी

0
उद्यानों से लबरेज बेंगलुरू को कूड़े का शहर कहना अपमान : राहुल गांधी
उद्यानों के शहर बेंगलुरू को कूड़े का शहर कहना शहर का अपमानप-राहुल गांधी
उद्यानों के शहर बेंगलुरू को कूड़े का शहर कहना शहर का अपमानप-राहुल गांधी
उद्यानों के शहर बेंगलुरू को कूड़े का शहर कहना शहर का अपमानप-राहुल गांधी

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीउद्यानों के शहर’ बेंगलुरू को ‘कूड़े का शहर’ बताकर इस शहर का अपमान कर रहे हैं।

गांधी ने ट्वीट कर कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने शहरों के निर्माण पर भारतीय जनता पार्टी सरकार की तुलना में 1100 प्रतिशत अधिक धन खर्च किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री, उद्यानों के शहर तथा भारत के गर्व बेंगलुरू काे कूड़े का शहर कहना उसका अपमान है। आपको झूठ गढ़ना आता है लेकिन आप को शहरों का निर्माण करना कठिन लगता है । आंकड़ों आपके झूठ का पर्दाफाश करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कल एक जनसभा में कहा था कि बेंगलुरु एक महानगर है। कांग्रेस शहर में अव्यवस्था लाने का प्रयास कर रही है। कर्नाटक के प्रतिभावान युवकों ने राज्य को स्टार्टअप कैपिटल के रुप में बदला है लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे गड्ढो की राजधानी बना दिया है।