Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कांग्रेस से पंगा, रात को पीछे हटा प्रशासन - Sabguru News
होम Breaking सीएम राजे के सिरोही दौरे से पहले कांग्रेस से पंगा, रात को पीछे हटा प्रशासन

सीएम राजे के सिरोही दौरे से पहले कांग्रेस से पंगा, रात को पीछे हटा प्रशासन

0
सीएम राजे के सिरोही दौरे से पहले कांग्रेस से पंगा, रात को पीछे हटा प्रशासन
congress hording again affixed at goyali chauraha in night in sirohi
congress councler piccketed at muncipal commissioner ofeeicr in sirohi muncipality
congress councler piccketed at muncipal commissioner ofeeicr in sirohi muncipality

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गुरुवार केा सिरोही जिले में प्रस्तावित राजस्थान गौरव यात्रा को विवादित बनाने में खुद भी कोई कसर नहीं छोड रहा है। प्रशासनिक अपरिपक्वता यहां स्पष्ट दिख रही है। दो मामलो में यह सामने आया और एक मामले में तो प्रशासन को मुंह की खानी पड़ी।

मुख्यमंत्री के सिरोही में घुसने और सिरोही शहर से निकलने के मार्ग पर कांग्रेस ने दो तरह के होर्डिंग्स लगाए थे। इन होर्डिंग्स पर जिले में पिछले साढ़े चार साल में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के समाचारों की कटिंग्स और एक में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वायदों को पूरा करने का उल्लेख था।

congress hording again affixed at goyali chauraha in night in sirohi
congress hording again affixed at goyali chauraha in night in sirohi

दिनभर इसे लेकर प्रशासन और भाजपा में हड़कम्प मचा रहा है। संभवतः दोनों ही अपनी कारगुजारियों को मुख्यमंत्री के समक्ष खुलने को लेकर भयभीत थे। इस कारण शाम को प्रशासन ने इन होर्डिंग्स को हटा दिया। यह जानने के बाद कांग्रेस ने हंगामा कर दिया। उसके सभी पार्षद नगर परिषद के बाहर धरने पर बैठ गए।

करीब दो घंटे के नाटक के बाद प्रशासनिक अधिकारी वहां से निकल गए। इसके बाद कांग्रेस ने फिर से गोयली चैराहा, भाटकड़ा चैराहा और बाबा रामदेव चैराहा पर लगाए गए न्यूज कटिंग के होर्डिंग्स लगा दिए।

देर रात कांग्रेस नेता लोढ़ा के पास आखिर क्यों पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी?

मुख्यमंत्री राजे की आगमन पर तैयारियों का जायजा, बांटे पीले चावल