
अगरतला। दक्षिण त्रिपुरा जिले के अमजदनगर इलाके में ग्रामीणों के कथित हमले में भारतीय जनता पार्टी के कम से कम पांच कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।
माकपा नेता तापस दत्ता ने हालांकि पुलिस से शिकायत की कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार रात उनकी पार्टी के कार्यालय पर हमला करने के बाद ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया।
पुलिस ने कहा कि झड़प में उलझे दो समूहों ने दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं, जिसमें दोनों ने एक दूसरे पर हिंसा करने का आरोप लगाया गया, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सभी घायलों का बेलोनिया जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इलाके में स्थिति पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला पुलिस ने भी लोगों को शांति बनाए रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
बेलोनिया से भाजपा विधायक अरुण चंद्र भौमिक ने आरोप लगाया कि माकपा कार्यकर्ताओं ने सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने के लिए उनके समर्थकों पर बिना किसी उकसावे के सुनियोजित हमला किया है।