Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार लोढ़ा क्यों बोले, 'सरकार रही तो'? - Sabguru News
होम Headlines मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार लोढ़ा क्यों बोले, ‘सरकार रही तो’?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार लोढ़ा क्यों बोले, ‘सरकार रही तो’?

0
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार लोढ़ा क्यों बोले, ‘सरकार रही तो’?

सिरोही। मुख्यमंत्री के सलाहकार सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में राजस्थान की कांग्रेस सरकार को लेकर सबसे बड़ी आशंका जताई है।

उन्होंने गांधी जयंती के अवसर पर सिरोही में महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनावरण के दौरान कहा कि उन्होंने सिरोही बावड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए भी प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है ‘यदि सरकार रही तो’ वो जनवरी में इसे भी पूर्ण करवा लेंगे। लोढ़ा की ये आशंका स्पष्ट कर रही है कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार पर खतरा मंडरा रहा है।

लोढा की आशंका के दोहरे अर्थ

संयम लोढ़ा का मंच से ये बयान दोहरे अर्थ को समाहित किया हुआ है। उनके इस वक्तव्य का एक कयास ये लगाया जा रहा है कि अशोक गहलोत अब ज्यादा दिन तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और कांग्रेस से ही दूसरा मुख्यमंत्री बनेगा। दूसरा कयास ये लगाया जा रहा है कि वो इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि जनवरी से पहले राजस्थान में कांग्रेस की सरकार भी ढह जाएगी। दोनों ही अर्थों में ये तो तय है कि राजस्थान में अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री काल के गिने चुने दिन बचे हैं।