Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
CM advisor targets BJP on the pretext of Gehlot's birthday - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur सीएम सलाहकार ने गहलोत के जन्मदिन के बहाने भाजपा पर साधे निशाने

सीएम सलाहकार ने गहलोत के जन्मदिन के बहाने भाजपा पर साधे निशाने

0
सीएम सलाहकार ने गहलोत के जन्मदिन के बहाने भाजपा पर साधे निशाने
ट्विटर पर अशोक गहलोत को शुभकामना संदेश के साथ सिरोही विधायक संयम लोढ़ा द्वारा प्रदर्शित फोटो।
ट्विटर पर अशोक गहलोत को शुभकामना संदेश के साथ सिरोही विधायक संयम लोढ़ा द्वारा प्रदर्शित फोटो।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज जन्मदिन है। ट्विटर, फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म उन्हें शुभकामनाएं ढ़ी जा रही हैं। सिरोही विधायक और मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा ने भी शुभकामनाएं दी। लेकिन, कुछ अलग अंदाज में। उन्होंने गहलोत को शुभकामना के बहाने भाजपा पर निशाना साध दिया।

ट्विटर पर अशोक गहलोत को शुभकामना संदेश देते हुए लोढ़ा ने लिखा
‘विपरीत परिस्थितियों में परचम फहराने का असाधारण साहस इन पांच सालों में आपने लगातार दिखाया है। प्रसन्नता है कि इस सफर के हम भी साक्षी रहे। इतिहास लिखेगा कि किस तरह धन बल से विधायक खरीदकर सत्ता हथियाने निकले मोटा भाई के मंसूबे धूल धूसरित कर दिये।  सत्ता के लिये बावली हुई जा रही नयी पीढ़ी को भी गांधी आचरण सीखा ही दिया। आपकी चलाई योजनाओं से दिल्ली की हुकूमत सीखे और हर घर को खुशियों की सौगात दे, यही अभिलाषा है। जनप्रिय मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’