Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
cm ashok gehlot addresses public meeting in sikar-राष्ट्रवाद के नाम पर देश की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं मोदी : गहलोत - Sabguru News
होम Headlines राष्ट्रवाद के नाम पर देश की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं मोदी : गहलोत

राष्ट्रवाद के नाम पर देश की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं मोदी : गहलोत

0
राष्ट्रवाद के नाम पर देश की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं मोदी : गहलोत

सीकर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मौजूदा हालात में देश को कांग्रेस की सबसे ज्यादा जरूरत है।

गहलोत ने आज सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में प्रत्याशी सुभाष महरिया के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोलते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करने में कांग्रेस का हाथ रहा है, लेकिन इन जड़ों पर सीधा हमला हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मेरी सरकार को मजबूती तब और मिलेगी जब राजस्थान में ज्यादा से ज्यादा सीटें कांग्रेस जीतेगी। तब कड़ी से कड़ी जुड़कर विकास को एक बड़ी गति मिलेगी।

गहलोत ने कहा कि भाजपा के शासन में केवल जुमलेबाजी और असत्य बोलकर लोगों को बरगलाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादों में एक भी पूरा नहीं हुआ है और फिर वह राष्ट्रवाद के नाम पर देश की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं, जो उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नफरत हिंसा और बदले की भावना नहीं होनी चाहिए। विपक्ष की आलोचना का सम्मान करना चाहिए, लेकिन अफसोस है कि ऐसा नहीं हो रहा है। अहंकार और तानाशाही के खिलाफ बोलने वालों को राष्ट्र विरोधी करार दिया जाता है।

गहलोत ने कहा कि यह पाकिस्तान नहीं है जहां लोकतंत्र की कई बार हत्या हुई है, यह भारत है, यहां लोकतंत्र दिन-प्रतिदिन मजबूत हुआ है और मजबूत रहेगा। सभा को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।