Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
CM Ashok Gehlot called an urgent high-level committee meeting to discuss security arrangements in the border areas of Rajasthan-राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखें : अशोक गहलोत - Sabguru News
होम Headlines राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखें : अशोक गहलोत

राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखें : अशोक गहलोत

0
राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखें : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर उत्पन्न तनाव के मद्देनजर राज्य में विशेष सतर्कता एवं चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।

श्री गहलोत आज अपने सरकारी निवास पर उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के सीमावर्ती जिलों में हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमा पर उत्पन्न हालातों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। नागरिक प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सेना एवं बीएसएफ के साथ सतत् सम्पर्क एवं समन्वय बनाए रखकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करें।

गहलोत ने कहा कि राज्य की भौगोलिक स्थिति सामरिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम पुख्ता किए जाएं। संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई जाए।

सीमा से जुड़े सभी जिलों के कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों से लगातार क्षेत्र में हो रही गतिविधियों की जानकारी लेते रहें। चिकित्सा, परिवहन, खाद्य, पानी, बिजली सहित तमाम विभागों के अधिकारी निचले स्तर तक समन्वय बनाए रखें और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।