Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुख्यमंत्री गहलोत ने कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से की बात - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer मुख्यमंत्री गहलोत ने कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से की बात

मुख्यमंत्री गहलोत ने कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से की बात

0
मुख्यमंत्री गहलोत ने कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से की बात

जयपुर/अजमेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से कोरोना से बेहतर तरीके से कैसे निपटा जा सकता है इस बारे में सुझाव आमंत्रित किए और कहा कि वर्तमान में कोरोना से आमजन को और लोकतंत्र बचाना उनकी प्राथमिकता है।

गहलोत में कर्मचारी संघों को भरोसा दिलाया कि जल्दी ही कर्मचारियों से जुड़ी मांगों के सम्बंध में एक मीटिंग का आयोजन किया जाएगा जिसमे वे खुद उपस्थित रहेंगे और कर्मचारियों की मांगों पर विस्तृत रूप से चर्चा कर निराकरण के प्रयास किए जाएंगे।

वीसी में एक़ीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़, राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष राजसिंह चौधरी, राज राज्य कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह धाकड ने 30-10-17 के आदेश से हुई वेतन कटौती के सम्बंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

इस अवसर पर अजमेर से ज़िला अध्यक्ष वंश प्रदीप सिंह, राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ, संभाग अध्यक्ष मनोज वर्मा, संयुक्त मंत्री राजेश चौधरी, शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ, ज़िला अध्यक्ष हरिदान चारण शिक्षक संघ, ज़िला अध्यक्ष विनोद रत्नु कर्मचारी संयुक्त महासंघ, गुलाब सिंह भाटी, ज़िला अध्यक्ष सुमेर सिंह राजावत, मंत्री सहायक कर्मचारी संघ, शेलेन्द्र शर्मा शिक्षा विभाग समिति सहायक कर्मचारी सहित अन्य कर्मचारी संघों के पदाधिकारी उपस्तिथ थे।