Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
cm ashok gehlot visits banswara-कड़ी से कड़ी जुड़ने पर लोगों को मिलेगी कई सौगातें : अशोक गहलोत - Sabguru News
होम Rajasthan Banswara कड़ी से कड़ी जुड़ने पर लोगों को मिलेगी कई सौगातें : अशोक गहलोत

कड़ी से कड़ी जुड़ने पर लोगों को मिलेगी कई सौगातें : अशोक गहलोत

0
कड़ी से कड़ी जुड़ने पर लोगों को मिलेगी कई सौगातें : अशोक गहलोत

बांसवाड़ा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कड़ी से कड़ी जुड़ने पर प्रदेश में कई सौगाते मिलेंगी और कई काम कराए जा सकेंगे।

गहलोत ने मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, लेकिन केन्द्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार नहीं होने से कड़ी से कड़ी जुड़ी हुई नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में केन्द्र में संप्रग की सरकार बनाएं ताकि कड़ी से कड़ी जुड़े और प्रदेश में कई सौगाते मिले।

उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि केन्द्र में संप्रग सरकार बनने पर प्रदेश में अटके कई काम फिर से कराए जाएंगे तथा लोगों को कोई समस्या नहीं आएगी। उन्होंने प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को लोगों ने 163 सीटे देकर भारी समर्थन दिया, लेकिन भाजपा सरकार उस पर खरी नहीं उतरी।

गहलोत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लोगों की हर समस्या को सुनेगी और उनका समाधान करने का प्रयास करेगी। लोगों को कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनसे ज्ञापन लिए तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया।
इससे पहले गहलोत ने मां त्रिपुरा सुंदरी के मंदिर में दर्शन किए। इस मौके पर उनके पुत्र एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव वैभव गहलोत भी मौजूद थे।