Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Cm Gehlot expressed grief over the factory explosion accident in Maharashtra - Sabguru News
होम Headlines मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र में फैक्ट्री विस्फोट हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र में फैक्ट्री विस्फोट हादसे पर जताया दुख

0
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र में फैक्ट्री विस्फोट हादसे पर जताया दुख
Ashok Gehlot says UPA govt will investigate on nootbandi
Chief Minister Gehlot expressed grief over the factory explosion accident in Maharashtra
Chief Minister ashok Gehlot expressed grief over the factory explosion accident in Maharashtra

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र के धुले जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में लोगों की मौत हो जाने पर दुख व्यक्त किया है।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र में एक केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में जानमाल के नुकसान के बारे में पता चला। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना, ईश्वर उन्हें शक्ति दे। उन्होंने इसमें घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि धुले जिले के शिरपुर वाघादी गांव के नजदीक रसायन की एक फैक्ट्री में शनिवार को विस्फोट होने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और चालीस से अधिक लोग झुलस गये।