Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
cm shivraj Claim BJP will get full majority - भाजपा को मिलेगा पूर्ण बहुमत : मुख्यमंत्री शिवराज - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal भाजपा को मिलेगा पूर्ण बहुमत : मुख्यमंत्री शिवराज

भाजपा को मिलेगा पूर्ण बहुमत : मुख्यमंत्री शिवराज

0
भाजपा को मिलेगा पूर्ण बहुमत : मुख्यमंत्री शिवराज
cm shivraj Claim BJP will get full majority
cm shivraj Claim BJP will get full majority
cm shivraj Claim BJP will get full majority

भोपाल । मध्यप्रदेश में मतगणना के एक दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनने का दावा किया।

चौहान ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि पार्टी के प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में कोई संदेह नहीं है। परिणाम बहुत अच्छे आने वाले हैं।

इसके पहले आज मुख्यमंत्री चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह समेत कई आला नेताओं की यहां बैठक हुई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने मतगणना के पहले की स्थितियों की समीक्षा की।

प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए कल सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। 28 नवम्बर को मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया था।