Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुख्यमंत्री सहित प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों को दिल्ली तलब किया
होम Delhi मुख्यमंत्री सहित प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों को दिल्ली तलब किया

मुख्यमंत्री सहित प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों को दिल्ली तलब किया

0

जयपुर | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान के प्रस्तावित विधानसभा चुनाव और लगभग दो माह से रिक्त पड़े प्रदेशाध्यक्ष के पद के मद्देनजर मुख्यमंत्री सहित प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों को दिल्ली तलब किया है1

पार्टी के अाधिकारिक सूत्रों के अनुसार शाह ने सभी प्रमुख नेताओं को कल दिल्ली बुलाया है जहां विधानसभा चुनावों की रणनीति के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर चर्चा होगी। दिल्ली तलब किये गये नेताओं में मुख्यमंत्री वसुंधरा के साथ ही प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी, प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़, परिवहन मंत्री युनूस खान और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी तथा कुछ अन्य सदस्य शामिल है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पहले यह बैठक जयपुर में ही होनी थी लेकिन गत दो माह से खाली चल रहे प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर मीडिया का फोक्स को ध्यान में रखते हुये अब यह दिल्ली में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में केंद्रीय नेतृतव द्वारा पहले सुझाये गये केंद्रीय कृषि मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के भी शामिल होने की चर्चा है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने 16 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दिया था और तब से करीब 2 महीने तक पार्टी बिना अध्यक्ष के डांवाडोल स्थिति से गुजर रही है। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से कृषिमंत्री गजेन्द्र सिंह के नाम पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा सहमति नहीं बनने के कारण अभी तक इस पद पर किसी की नियुक्ति की घोषणा नहीं हुयी है।