Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुख्यमंत्री राजे ने बांधे परिंडे और कमल प्याऊ का किया शुभारम्भ
होम Rajasthan Jaipur मुख्यमंत्री राजे ने बांधे परिंडे और कमल प्याऊ का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री राजे ने बांधे परिंडे और कमल प्याऊ का किया शुभारम्भ

0
मुख्यमंत्री राजे ने बांधे परिंडे और कमल प्याऊ का किया शुभारम्भ
cm Vasundhara Raje inaugurates kamal pyaou siddharth nagar jaipur
cm Vasundhara Raje inaugurates kamal pyaou siddharth nagar jaipur

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को जवाहर सर्किल पर स्थित पेड़ों पर परिंडे बांधे और उनमें पानी डाला। उन्होंने सिद्धार्थ नगर मोड़ पर कमल प्याऊ का शुभारम्भ भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों तथा राहगीरों के लिए जल की व्यवस्था करना सबसे बड़ा धर्म है। मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों तथा समाजसेवियों का आह्वान कि वे परिंडों व प्याऊ में जल की व्यवस्था को बनाए रखें।

इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ, संसदीय सचिव कैलाश वर्मा, सांसद रामचरण बोहरा, महापौर अशोक लाहोटी, विधायक सुरेन्द्र पारीक, जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन, पार्टी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समाजसेवी व आम नागरिक मौजूद रहे।