

डूंगरपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे आज डूंगरपुर जिले की गेप सागर झील पहुंचीं और उन्होंने झील की खूबसूरती को निहारा तथा वहां चल रहे विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया।
इस असवर पर राजे ने नगर परिषद् सभापति केके गुप्ता को निर्देश दिए कि झील में किसी प्रकार की गन्दगी ना हो और इसकी स्वच्छता बनी रहे।
इस मौके पर नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जलदाय राज्यमंत्री सुशील कटारा तथा राज्यसभा सदस्य हर्षवर्द्धन सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की अस्पताल रोड़ स्थित प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए।