Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम चरण पादुका की पूजा कर रथ को किया रवाना - Sabguru News
होम Breaking योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम चरण पादुका की पूजा कर रथ को किया रवाना

योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम चरण पादुका की पूजा कर रथ को किया रवाना

0
योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम चरण पादुका की पूजा कर रथ को किया रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को श्रीराम चरण पादुका की विधि विधान से की पूजा अर्चना कर श्री राम कर्मभूमि रथ यात्रा को रवाना किया।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं साधु संत मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने साधु संतों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना की। उन्होंने गंगा जल से आचमन कर श्रीराम चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर भगवान श्रीराम से लोक कल्याण की मंगलकामना की।

उन्होंने श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना कर श्रीराम कर्मभूमि यात्रा का शुभारंभ किया। श्रीराम कर्मभूमि यात्रा अयोध्या से बक्सर होते हुए जनकपुर तक जाएगी। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी विधि विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना की।

पूजा अर्चना के बाद उन्होंने नारियल फोड़कर श्रीराम चरण पादुक रथ को रवाना किया। इससे पहले साधु संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्रीराम पर आधारित पुस्तक और गंगा जल भेंट किया।