Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर गोरक्षनाथ मन्दिर में की पूजा - Sabguru News
होम UP Gorakhpur योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर गोरक्षनाथ मन्दिर में की पूजा

योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर गोरक्षनाथ मन्दिर में की पूजा

0
योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर गोरक्षनाथ मन्दिर में की पूजा

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के मौके पर शनिवार शाम गोरक्षनाथ मन्दि में पूजा-अर्चना की और बाद में वहां आवासीय परिसर में गणेश-लक्ष्मी पूजन, कुबेर पूजन तथा लेखनी, दवात का विधि-विधान से पूजन किया।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने दीवावली पर पहले गोरक्षनाथ मन्दिर में पूजा-अर्चना की।

उसके बाद में उन्होंने मंदिर के आवासीय परिसर में गणेश-लक्ष्मी पूजन, कुबेर पूजन तथा लेखनी, दवात का विधि-विधान से पूजन किया। पूजा के बाद उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित किया तथा आरती की।