Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
cm yogi listened to 200 people - मुख्यमंत्री योगी ने यहां दरबार लगाकर 200 लोगों की सुनी फरियाद - Sabguru News
होम UP Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी ने यहां दरबार लगाकर 200 लोगों की सुनी फरियाद

मुख्यमंत्री योगी ने यहां दरबार लगाकर 200 लोगों की सुनी फरियाद

0
मुख्यमंत्री योगी ने यहां दरबार लगाकर 200 लोगों की सुनी फरियाद
cm yogi listened to 200 people
cm yogi listened to 200 people
cm yogi listened to 200 people

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को यहां गोरखनाथ मंदिर परिसर में दरबार लगाकर 200 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

योगी की गोखनाथ मंदिर में दिन चर्या पूरी तरह से परंपरागत रही। पूजा-अर्चना के बाद वे फरियादियों के बीच पहुंचे और 200 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री सुबह साढे पांच बजे अपने कक्ष से निकले और गुरू गोरक्षनाथ के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने वहां विधिवत पूजा अर्चन की और उसके बाद ब्रहमलीन गुरू अवेद्यानाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे गौशाला पहुंचे और गायों को गुड चना खिलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवावतारी बाबा गोरखनाथ का दर्शन कर यहां से गोरखपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रवाना हो गये।