Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Cogress demonstration against Modi government for petrol price hike - Sabguru News
होम Latest news पेट्रोल के बढ़ते दाम और महंगाई के लिए जिलेभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

पेट्रोल के बढ़ते दाम और महंगाई के लिए जिलेभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

0
पेट्रोल के बढ़ते दाम और महंगाई के लिए जिलेभर में कांग्रेस का प्रदर्शन
सिरोही में जिला कांग्रेस के धरने में शामिल जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य व कांग्रेसजन।
सिरोही में जिला कांग्रेस के धरने में शामिल जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य व कांग्रेसजन।
सिरोही में जिला कांग्रेस के धरने में शामिल जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य व कांग्रेसजन।

सिरोही। जिले भर में शुक्रवार को मोदी सरकार की नीतियों के कारण निरंतर बढ़ते पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम और महंगाई के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक धरना दिया गया।

जिला कांग्रेस द्वारा दिए गए प्रभार के अनुसार कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम को अंजाम दिया। इनमें कांग्रेस नेता सांकेतिक रूप से साइकिल पर चले। कहीं दो पहिया वाहन को ऊंट गाड़ी में रखा गया तो कहीं हाथ ठेले पर। कहीं पर इसे श्रद्धांजलि दी गई।

जिला मुख्यालय पर तीन बत्ती पर स्थित पेट्रोल पंप पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जीवाराम आर्य के नेतृत्व में सांकेतिक धरना हुआ। वहीं शिवगंज और सिरोही में नगर कांग्रेस और एनएसयूआई के द्वारा दिए गए धरने में सिरोही के कांग्रेस एसोसिएट निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने शिरकत की।

जिला कांग्रेस के धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आर्य ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में महंगाई बेलगाम हो गई है। जिला प्रवक्ता संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिले भर में हुए धरणे प्रदर्शन में सभी कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस के दिवंगत सांसद राजेश पायलट को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव गुमानसिंह देवड़ा, अशोक सैन, जिला संगठन महासचिव जैसाराम मेघवाल, उपाध्यक्ष एडवोकेट मुनव्वर हुसैन, महासचिव पुखराज परिहार, लक्ष्मण हीरागर, कांग्रेस नेता हरीश परिहार, सचिव विजयसिंह रुखाड़ा, फूलाराम सुथार, कालूराम माली, सत्तार मोहम्मद गुजराती, कमलसिंह जामोतरा, अंकुर रावल, नगर कांग्रेस प्रभारी जयंतीलाल माली, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गलबाराम गोयल, एडवोकेट महेन्द्र चैहान शमिल थे।

विधि प्रकोष्ठ महसचिव भंवरसिंह देवडा, आनंद देव सुमन, युवराज परमार, ब्लॉक महासचिव छगनलाल कुम्हार, सचिव मूलाराम जावाल, झालाराम कुम्हार, मंछाराम कुम्हार, छोगाराम डांगी, देवाराम प्रजापत, छगन कुम्हार, पुरुषोत्तम कुमावत, युसुफ मंसुरी, गिरीश कलावंत, फजल सादात, गोमाराम परिहार, रमेश कुमार परमार, देवीसिंह मेरमंडवाडा, धरमाराम हीरागर इत्यादि मौजूद थे।

सिरोही मे नगर कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा आयोजित धरने में मौजूद सिरोही विधायक संयम लोढ़ा व कार्यकर्ता।

सिरोही मे नगर कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा आयोजित धरने में मौजूद सिरोही विधायक संयम लोढ़ा व कार्यकर्ता।जिला मुख्यालय पर नगर कांग्रेस का धरना विशेष आकर्षण रहा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता अपने हाथों पेट्रोल डीजल की मार नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, जीडीपी पाताल में महंगाई आसमान में, जनता पर महंगाई का डाका, यही है मोदीराज का खाका, मोदी मतलब महंगाई, पेट्रोल डीजल की रेट कम करो अच्छे दिन छोडो पुराने दिन लौटा दो, मोदीराज में महंगाई बम, आम आदमी का निकला दम नारे लिखे बैनर और प्लेकार्ड लिए हुए थे।

धरने में एक झांकी शामिल थी। जिस पर बाबा रामदेव द्वारा तीस रूपए पेट्रोल व कालाधन वापस लाने की मांग, स्मृति ईरानी व अन्ना हजारे आदि से सवाल पूछते हुए लापता के बैनर लगे हुए थे।

प्रदर्शन में सभापति महेन्द्र मेवाडा, उपसभापति जितेन्द्र सिंघी, नगर अध्यक्ष जितेन्द्र ऐरन, पाषज़्द ईश्वरसिंह डाबी, मुख्तियार खान, विनोद देवडा, समाजसेवी प्रकाश प्रजापति, एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक दशरथ नरूका, पार्षद सुंधाशु गौड, मारूफ हुसैन, ज्योति तोलानी, तेजाराम वाघेला, भरत धवल, वसीम जयहिन्द, अनिल चौहान, अनिल सगरवंशी, कांतिलाल खत्री, धनराज माली, जोगाराम मेघवाल, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष रितिक मेघवाल, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष राहुल माली, उपाध्यक्ष देवाराम रेबारी, देवराज टांक, राजेश हरण आदि मौजूद थे।

महेन्द्र कुमार, फारूक भाई, एनएसयूआई ब्लॉक संयोजक मुकेश राणा, बालुभाई छीपा, सुखदेवसिंह, मितेशसिंह, प्रेम कुमार मीणा, ओम रावल, सरफराज खान, ईश्वर मेघवाल, युनुस खान, रविन्द्र सोलंकी, दिनेश भाटी, राकेश राठौड, तरूण जोशी, जीतु बौद्ध, प्रवीण कुमार, भरत मांकरोडा, चंदनदास, ललित कुमार सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

शिवगंज में सायकल यात्रा करते संयम लोढ़ा और यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता।
शिवगंज में सायकल यात्रा करते संयम लोढ़ा और यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता।

शिवगंज। विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में रैली निकाली तथा विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से वुडलैंड पेट्रोल पंप तक साइकिल रैली निकाली। जिसमें आगे ऊंटगाड़ी पर रखी हुई स्कूटी की सवारी निकाली।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश मीना, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुरेशसिंह राव, कुशल देवडा, छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णपालसिंह, उपाध्यक्ष आरती सुथार, रेशमा मीना, रितिका जैन, राहुल बारोठ, चंपालाल मुकेश मीना, प्रितम परिहार, राहुल परमार, विक्रम कुमार, अब्दुल मेनन, वेराजेतपुरा सरपंच करणसिंह देवडा, कृष्णपालसिंह, रमेश कुमार आदि उपस्थित थे।
नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से भी वुडलैंड होटल के समीप धरना दिया गया। इसमें नगर अध्यक्ष एवं पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश राठौड, पाषज़्द जगवीरसिंह गोहिल, जयंतिलाल सोनी, अल्पेश माली, प्रवीण जैन, महेन्द्र राठौड, बलवीरसिंह, हितेश माली, विक्रम माली, ओमप्रकाश सोनी, राजेन्द्र कुमार, महेन्द्र वाघेला, खीमचंद टेलर, पुरूषोत्तम मिन्हास, मदनलाल, मुजफ्फर बैग, जनक बाडमेरा, महेश अग्रवाल, शंकरलाल मीना, कांतिलाल खंडेलवाल, कांतिलाल हीरागर, केसरपुरा सरपंच रूपाराम मीना शमिल थे।

माउण्ट आबू में रतन देवासी के नेतृत्व में पेट्रोल पम्प पर धरना देते कांग्रेसजन।
माउण्ट आबू में रतन देवासी के नेतृत्व में पेट्रोल पम्प पर धरना देते कांग्रेसजन।

माउण्ट आबू। माउण्ट आबू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष नारायणसिंह भाटी के नेतृत्व व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी की मौजूदगी में धरना रख रैली निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा ने माउंट आबू के अंबेडकर चौराहे से लेकर माउंट आबू के सदर बाजार एवं पेट्रोल पंप तक रैली निकाली और वहां प्रदर्शन किया।

इस मौके पर माउंट आबू के पार्षद पंकज राणा , सुनील मेहरा, संतोष कुंवर, विमला आदिवाल ,अलका कालमा तस्लीम बानो, संगीता कुंवर भाटी, सुमन कुंवर, देविन्द्र जानी, अमित मकवाना, मीरा कवर, जयश्री शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला देवी परमार, देवीसिंह देवल, यश शर्मा, सागर बेरवाल, अजय राणा, जय श्री, नवनीत बंसल, युसूफ खान, गुलाम साबिर कुरेशी, ईरशाद अहमद, सुभाष राणा, दिनेश टेलर, चमपालाल, मोहन हीरागर, लालू दान चारण आदि शामिल थे।

-भाजपा ने करार दिया नाटक
भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कांग्रेस के धरने।प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे नाटक करार दिया।  उन्होंने इसे प्रदेश की गहलोत सरकार की विफलता  को छुपाने के लिए नाटक मात्र है। उन्होंने दावा किया कि  गहलोत सरकार देश में पेट्रोल-डीजल पर सर्वाधिक वैट ले रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने  कहा कि राजस्थान में बिजली की दर से ज्यादा है। कांग्रेस को पहले दूसरे राज्य गुजरात, हरियाणा, दिल्ली व मध्यप्रदेश की तरह वेट रख कर जनता को राहत देनी चाहिए।