Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Cold and cold in Rajasthan continues - Sabguru News
होम India City News राजस्थान में शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड जारी

राजस्थान में शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड जारी

0
राजस्थान में शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड जारी

जयपुर। राजस्थान में शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड जारी है और आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर सामान्य से करीब दस डिग्री कमी के साथ अधिकतम तापमान पन्द्रह डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। शीत लहर के चलने से कड़ाके की ठंड एवं सुबह कोहरे से लोग परेशान है।

मौसम विभाग के अनुसार सीमांत जैसलमेर 2.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम था जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कमी के साथ 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अजमेर, बीकानेर एवं पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अजमेर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री तथा बीकानेर में सामान्य से चार डिग्री कम रहा जबकि माउंटआबू में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा।

अजमेर में अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम था जबकि बीकानेर में अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से ग्यारह डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह गंगानगर एवं चुरु में अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस कमी के साथ 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि दोनों जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कमी के साथ 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सीकर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ चार डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कमी के साथ 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हाालांकि जयपुर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा जबकि अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम था।

प्रदेश के बाड़मेर एवं सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान 5़ 8 डिग्री सेल्सियस रहा जो बाड़मेर में सामान्य से चार तथा सवाईमाधोपुर में सामान्य से एक डिग्री कम था। बाडमेर में अधिकतम तापमार सामान्य से पांच डिग्री कमी के साथ 21़ 2 डिग्री सेल्सियस रहा। चित्तौड़गढ में न्यूनतम तापमान 6़ 5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कमी के साथ 16़ 5 डिग्री सेल्सियस रहा।

कोटा में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कमी के साथ 7़ 5 डिग्री सेल्सियस रहा तथा अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कमी के साथ 16़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री की अधिकता के साथ 7़ 6 डिग्री सेल्सियस रहा तथा अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कमी के साथ 18़ 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह जोधपुर में न्यूनतम तापमान 7़ 7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम था जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कमी के साथ 22़ 2 डिग्री सेल्सियस रहा। कई स्थानों पर सुबह कोहरा छाया रहने से भी लोगों को परेशानी हुई।