Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Cold wave increases in Rajasthan - Sabguru News
होम Latest news राजस्थान में शीत लहर से ठिठुरन बढ़ी

राजस्थान में शीत लहर से ठिठुरन बढ़ी

0
राजस्थान में शीत लहर से ठिठुरन बढ़ी
Cold wave increases in Rajasthan
Cold wave increases in Rajasthan
Cold wave increases in Rajasthan

जयपुर। राजस्थान में तापमान में गिरावट एवं शीत लहर के कारण कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरने लगे है। राज्य में सिरोही जिले में स्थित पर्यटन स्थल माउंटआबू में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

प्रदेश में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान दो डिग्री से अधिक गिरावट के साथ सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। इसी तरह अधिकतम तापमान भी गिरावट के साथ सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस कम तक पहुंच गया। इसके साथ ही शीत लहर के चलने से तेज ठंड में लोग ठिठुरने लगे है और जगह जगह अलाव लगाकर इससे बचने की कोशिश करते नजर आये।

मौसम विभाग के अनुसार माउंटआबू में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। सीकर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम था जबकि अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से छह डिग्री कम था।

राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री कम तथा अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। इसी तरह गंगानगर एवं जैसलमेर में 6.5, अजमेर में सामान्य से चार डिग्री कमी के साथ 6़ 6, उदयपुर के डबोक में सात, जैसलमेर में सामान्य से चार डिग्री की कमी के साथ 7.2, बीकानेर में 7.3, कोटा में सामान्य से चार डिग्री कमी के साथ 7.6, बाडमेर में सामान्य से चार डिग्री कमी के साथ 7.8, चूरु में आठ तथा अलवर में दस डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। हालांकि चूरु में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो तथा अलवर में सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

प्रदेश के गंगानगर में अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से 12 डिग्री कम रहा। इसी तरह चूरु में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कमी के साथ 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अजमेेर में अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामानय से आठ डिग्री कम था।