Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Common people are troubled by the misrule of Congress for four and a half years - Joshi - Sabguru News
होम Sirohi Aburoad कांग्रेस के साढे 4 साल के कुशासन से आमजन त्रस्त : सीपी जोशी

कांग्रेस के साढे 4 साल के कुशासन से आमजन त्रस्त : सीपी जोशी

0
कांग्रेस के साढे 4 साल के कुशासन से आमजन त्रस्त : सीपी जोशी
आबूरोड में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी।
आबूरोड में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी।

आबूरोड। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा की 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आबूरोड आए थे तब समय सीमा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभा को संबोधित नहीं किया था और कहा था कि मैं वापस आऊंगा और आपका जो प्यार है उसे ब्याज सहित चुकता करूंगा।प्रधान मंत्री अपना वादा निभाने आबू आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को एक बार फिर आबूरोड पर विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे।

प्रेस कान्फ्रेस को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि उसी दिन 10 तारीख को प्रधानमंत्री मोदी 4 मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण तथा 5 का शिलान्यास करेंगे। वे सिरोही मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण भी करेंगे। ऐसी अनेक परियोजना मालवा से मेवाड़ और मेवाड़ से मारवाड़ को जोड़ने वाली, रेलवे लाइन का शिलान्यास करेंगे। इसी के साथ ऐसी कई सौगातें राजस्थान के आम जनता को मिलने वाली है।

जोशी ने कहा कि जनता में भी उत्साह का वातावरण है। गांव गरीब ढाणी में रहने वाले हर व्यक्ति युवा महिला किसान का वो नेता हमारे बीच में आ रहे हैं जिसने पिछले 2 साल में राजस्थान को कई सौगातें दी है।

जोशी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बाडमेर की सभा को लेकर बौखलाए हुए हैं और किस प्रकार के बयान देश के गृह मंत्री के बारे में व भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बारे में दे रहे हैं। जोशी ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 14 में से 8 नगर निकाय के वार्ड भारतीय जनता पार्टी जीती है। पिछले चुनाव की तुलना में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाई है।

जोशी ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले साढे 4 सालों में केवल कुर्सी बचाने का खेल ही चला है जो राजस्थान की जनता देख रही है। पूरे भारत में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, महिलाओं पर अत्याचार में राजस्थान सबसे पहले नंबर पर है दलितों पर अत्याचार में वह एक नंबर की तरफ अग्रसर हो रहा है।

कांग्रेस सरकार ने चुनाव में आने से पहले अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि हमारी सरकार बनेगी तो सबसे सस्ता पेट्रोल डीजल व बिजली दी जाएगी परन्तु आज राजस्थान में सबसे महंगा डीजल, पेट्रोल व बिजली मिल रही है। राजस्थान सरकार ने हर छह महीने मैं बिजली पर सरचार्ज बढ़ाकर आमजन व किसान को मारने का काम किया है।

प्रदेशाध्यक्ष ने राजस्थान में चल रहे राहत कैंप को केवल एक आम जन को गुमराह करने का काम कर रही है। जोशी ने कहा कि लाभार्थियों की पहले से जो सूची तय हैं उसके अलावा क्या नए नाम जुड़े हैं अंदर, अगर नहीं जुड़ा है तो उस गरीब को इतनी गर्मी में क्यों परेशान किया जा रहा है।

राहत कैंप के चक्कर में पचपदरा में जिस कैंप में गर्मी से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई उसका जिम्मेदार कौन। जोशी ने कहा कि गहलोत को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सीखने की जरूरत है जिन्होंने घर बैठे करोड़ों लोगों का जनधन खाता खुलवाया जिसमे गैस सब्सिडी का पैसा, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा सीधे उनके बैंक खातों में जमा करवाया जा रहा है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार मेहता, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित, अजमेर के उप महापौर नीरज जैन, जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांबरिया उपस्थित थे।