

गोल्ड कोस्ट। पूनम यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता के पांचवे दिन महिला 69 किलोग्राम वर्ग में रविवार को भारत को पांचवा स्वर्ण पदक दिलाया।
पूनम ने अपनी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड की सराह डेविस को हराकर यह पदक जीता है। पूनम के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में यह दूसरा पदक है। इसके पहले उन्होंने वर्ष 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता था।
पूनम के स्वर्ण के साथ ही भारत पांच स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। इस तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले, इंग्लैंड दूसरे और कनाडा तीसरे स्थान पर हैं।