Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Cong targets Home Minister Amit Shah for Delhi violence tells him to quit - Sabguru News
होम Delhi दिल्ली हिंसा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफा देने पर अड़ी कांग्रेस

दिल्ली हिंसा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफा देने पर अड़ी कांग्रेस

0
दिल्ली हिंसा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफा देने पर अड़ी कांग्रेस
Cong targets Home Minister Amit Shah for Delhi violence tells him to quit
Cong targets Home Minister Amit Shah for Delhi violence tells him to quit

नई दिल्ली। दिल्ली में हुई हिंसा के बाद कांग्रेस का गांधी परिवार गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार मान रहा है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। बुधवार को भी सोनिया गांधी ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के गृहमंत्री पर दिल्ली हिंसा में ढिलाई बरतने के ताबड़तोड़ कई हमले किए थे। यही नहीं कांग्रेस को आज एक और मौका मिल गया जब दिल्ली हाई कोर्ट के जज मुरलीधर का बुधवार रात पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है।

यही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी दिल्ली में हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। आज कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात भी की है। आपको बता दें कि दिल्ली में मरने वालों की संख्या 35 पहुंच गई है और लगभग 200 लोग घायल हैं।

सोनिया गांधी प्रियंका गांधी और मनमोहन सिंह समेत कई कांग्रेसी राष्ट्रपति से मिले

दिल्ली में हुई हिंसा के बाद गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी साथ में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस के इस प्रतिनिधि मंडल में आनंद शर्मा, रणदीप सुरेजवाला समेत कई नेता शामिल रहें। राष्ट्रपति कोविंद को कांग्रेस की ओर से मेमोरेंडम दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि गृह मंत्री और पुलिस हिंसा रोकने में नाकाम रही। दिल्ली और केंद्र सरकार ने हिंसा की अनदेखी की।

हिंसा के दौरान केंद्र और दिल्ली सरकार मूकदर्शक बनी रही

सोनिया ने कहा कि दिल्ली हिंसा के दौरान केंद्र और अरविंद केजरीवाल सरकार मूकदर्शक बने रहे। गृह मंत्री अमित शाह ने भी कोई कार्यवाही नहीं की, जिसकी वजह से 35 लोगों की जान चली गई। सोनिया गांधी ने एक बार फिर अमित शाह के इस्तीफे की मांग की और कहा कि वह स्थिति को संभालने में नाकाम साबित हुए हैं। इससे पहले कांग्रेस ने दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस एस. मुरलीधर के अचानक तबादले पर सवाल उठाया।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि आधी रात में जस्टिस मुरलीधर के तबादले से हैरानी हुई, सरकार न्याय का मुंह बंद करना चाहती है। दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार को घेरने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। बेजान पड़ी कांग्रेस पार्टी को बहुत दिनों बाद एक सशक्त मुद्दा है जिसे हाथ लग गया हो। दिल्ली हिंसा पर ही कांग्रेस के नेता हर रोज गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्र सरकार पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं।

शंभू नाथ गाैतम, वरिष्ठ पत्रकार