Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congo : DRC rebels kill 13, abduct a dozen children in Ebola epicentre-कांगों में विद्रोहियों ने की अपहृत 13 बच्चों की हत्या - Sabguru News
होम Headlines कांगों में विद्रोहियों ने की अपहृत 13 बच्चों की हत्या

कांगों में विद्रोहियों ने की अपहृत 13 बच्चों की हत्या

0
कांगों में विद्रोहियों ने की अपहृत 13 बच्चों की हत्या

किंशासा। कांगोे विद्रोहियों ने इबोबा में अपहृत 13 नागरिकों की हत्या कर दी है और करीब 12 बच्चों को अपहृत कर लिया है।

कांगो गणराज्य सेना ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि संयुक्त लोकतांत्रिक बलों ने कांगो सैन्य ठिकानों और बेनी के पास अनेक जगहों पर शनिवार और रविवार को हमले किए। गौरतलब है कि विद्रोहियों ने हाल के वर्षों में सैकड़ों नागरिकों की हत्या कर दी है। कांगों के पूर्वाेत्तर में अनेक विद्रोही समूह सक्रिय हैं।

‘दि गार्डियन’ ने बाल्य संरक्षण समूह का हवाला देते हुए बताया कि कांगों के उत्तरी कीव के बेनी में फिरौती के लिए बच्चों के अपहरण नया चलन शुरू हुआ है। वर्ष 2017 में उत्तर कीव में करीब 34 अपहृत लोगों की हत्या कर दी गई है। यहां 2017 में करीब 215 बच्चे अपहृत किए गए।