Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मिल्खा राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी
होम Delhi मिल्खा राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी

मिल्खा राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी

0

नयी दिल्ली | उड़न सिख के नाम से मशहूर भारत के लीजेंड धावक मिल्खा सिंह ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिये शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है।

मिल्खा ने खिलाड़ियों को अपने बधाई संदेश में कहा मैं उन सभी खिलाड़ियों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से देश को गौरव प्रदान किया। ये सभी खिलाड़ी देश के युवाओं को प्रेरित करते हैं।पूर्व ओलंपियन ने इन खिलाड़ियों की उपलब्धि का श्रेय उनके कोचों, माता पिता, खेल मंत्रालय, भारतीय ओलंपिक संघ और राज्यों को दिया। उन्होंने कहा सभी राज्यों को अब आगे आकर खेलों को प्राथमिकता देनी चाहिये और खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिये।

मिल्खा ने साथ ही फुटबाल, जिमनास्टिक, तैराकी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स जैसे खेलों पर भी ज्यादा ध्यान केंद्रित करने के लिये कहा। उन्होंने साथ ही कहा मेरा सभी के लिये यही संदेश है कि वे कड़ी मेहनत करना जारी रखें ताकि हम 2020 के टोक्यो ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। भारतीयों में निश्चित रूप से क्षमता है और उसे तराशे जाने की जरूरत है।