

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरी झंडी दे दी है। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सूत्रों से इस बाद की पुष्टि की है। इस बैठक में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, अंबिका सोनी, अहमद पटेल, एके एंटनी समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल हुए। तीनों पार्टियों की शुक्रवार को मुंबई में एक बैठक होनी है। इस बैठक में गठबंधन की घोषणा की जा सकती है।
बता दें कि कांग्रेस-राकांपा के बीच बुधवार को करीब पांच घंटे की लंबी बैठक हुई, जो धी रात खत्म हुई थी।
दरअसल, भाजपा और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन मुख्यमंत्री पद पर खींचतान के बीच दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन टूट गया। शिवसेना चाह रही थी कि मुख्यमंत्री शिवसेना का बने लेकिन बीजेपी इसके लिए राजी नहीं थी। वहीं अब खबरे है कि महाराष्ट्र में ढाई साल शिवसेना और ढाई साल एनसीपी का मुख्यमंत्री होगा। जबकि कांग्रेस को पूरे पांच साल के लिए उपमुख्यमंत्री का पद दिया जा सकता है।