Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेसजन बापू का अनुकरण करने में जुटे हुए हैं : विवेक बंसल - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer कांग्रेसजन बापू का अनुकरण करने में जुटे हुए हैं : विवेक बंसल

कांग्रेसजन बापू का अनुकरण करने में जुटे हुए हैं : विवेक बंसल

0
कांग्रेसजन बापू का अनुकरण करने में जुटे हुए हैं : विवेक बंसल

अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने कहा है कि कांग्रेसजन पूरी श्रद्धा और सच्चे मन से बापू को याद कर उनका अनुकरण करने में जुटे हुए हैं।

राजस्थान के सहप्रभारी बंसल आज अजमेर में कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को पूरे विश्व ने अपनाया है। यही कारण है कि विश्व के 60 से ज्यादा देशों में बहुत ही आदर और सम्मान के साथ गांधीजी की मूर्ति स्थापित की गई है और उनके अहिंसा के सिद्धांत को सभी ने स्वीकार किया है।

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह नाथूराम गोडसे को महिमा मंडित किया जा रहा है उससे उनकी मानसिकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। राज्य में दो स्थानों पर हो रहे उपचुनाव के सवाल पर उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस दोनों स्थानों से भारी बहुमत से जीत दर्ज कराएगी। कांग्रेस में गुटबाजी पर पूछे गए सवाल के जवाब में बंसल ने कहा कि गुटबाजी हर राजनैतिक संगठन में होती है लेकिन कांग्रेस का प्रयास है कि कम से कम गुटबाजी हो ताकि संगठन का नुकसान न हो।

इस मौके पर राज्य के गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमारी धरोहर है जिसे हमें संजोकर रखना है। उन्होंने कहा कि गांधी के आदर्श, सिद्धांत और उनकी कही गई बातें वर्तमान परिप्रेक्ष्य में न केवल उपयोगी है बल्कि उन्हें जीवन में अपनाने की भी जरूरत है। उन्होंने राष्ट्रपिता की बातों को ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया।

इससे पूर्व केसरगंज कांग्रेस कार्यालय से अहिंसा मार्च निकाला गया जो वाहनों में सजे बापू के चित्रों व संदेशों, झंडे तथा बैनरों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गांधी भवन पहुंचा जहां गांधीजी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वज वंदन किया गया।