Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अनिल चौधरी दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त - Sabguru News
होम Delhi अनिल चौधरी दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त

अनिल चौधरी दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त

0
अनिल चौधरी दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली। पूर्व विधायक अनिल चौधरी को दिल्ली कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी विज्ञप्ति में इसका एलान किया गया।

दिल्ली विधानसभा के हाल में हुए चुनावों में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने त्यागपत्र दे दिया था। चौधरी के अलावा अभिषेक दत्त, जय किशन, मुदित अग्रवाल, अली हसन और शिवानी चोपड़ा को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

शिवानी निवर्तमान अध्यक्ष चाेपड़ा की पुत्री हैं और उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में कालका जी से चुनाव लड़ा था लेकिन असफल रहीं थी। जय किशन पूर्व विधायक हैं। पार्टी ने इस बार दिल्ली कांग्रेस की कमान युवा नेताओं के हाथों में सौंपी है।