

नई दिल्ली। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज (शनिवार) केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रही है। कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ (Bharat Bachao Rally) रैली भाजपा सरकार, अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में आयोजित की गई है।
बता दें, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, के सी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, अहमद पटेल और अविनाश पांडे समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता इस रैली में शामिल हुए है।
रैली से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुंचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूंगा।’
आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुँचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूँगा।
Live: https://t.co/yxwa8xCWqt#BharatBachaoRally pic.twitter.com/DrOBr4ckYu
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 14, 2019
‘भारत बचाओ’ रैली में प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा के राज में प्याज 100 रुपए किलो, महंगाई-बेरोजगारी और ‘नागरिकता संशोधन बिल पर हमला बोला। उन्होंने कहा, नोटबंदी ने जनता की कमर तोड़ दी।