Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मध्यप्रदेश की दमोह सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन की जीत - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Damoh मध्यप्रदेश की दमोह सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन की जीत

मध्यप्रदेश की दमोह सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन की जीत

0
मध्यप्रदेश की दमोह सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन की जीत

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए जीत हासिल की और सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन ने 74641 मत प्राप्त कर भाजपा उम्मीद्वार राहुल सिंह लोधी को 17063 मतों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी राहुल को 57578 मत मिले। यह सीट पहले कांग्रेस के कब्जे में थी, लेकिन कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी के के इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने से रिक्त हुई।

इस सीट पर 17 अप्रैल को उपचुनाव हुआ था और आज मतगणना हुई। मतगणना में 22 प्रत्याशियों में से कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने पहले ही राउंड में बढ़त बनाई और बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राहुल सिंह लोधी को पछाड़ते हुए सीट पर अपना कब्जा जमाया।