Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress candidate safia khan wins Ramgarh Assembly by-election-विकास और भाईचारे की जीत : साफिया खान - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar विकास और भाईचारे की जीत : साफिया खान

विकास और भाईचारे की जीत : साफिया खान

0
विकास और भाईचारे की जीत : साफिया खान
Congress candidate safia khan wins Ramgarh Assembly by-election
Congress candidate safia khan wins Ramgarh Assembly by-election

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा से नवनिर्वाचित कांग्रेस के विधायक साफिया खान ने आज चुनाव जीतने के बाद कहा कि पार्टी ने विकास और भाईचारे की राजनीति पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

रामगढ़ विधान सभा के आज चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद वह मीडिया से बातचीत में खान ने कहा कि कांग्रेस ने भाईचारे और विकास के नाम पर चुनाव लड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने यहां का माहौल खराब कर रखा था। वे जातिवाद और सांप्रदायिकता के नाम पर चुनाव लड़ते थे।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकसभा की तस्वीर तय करेंगे और लोकसभा के होने वाले चुनाव में अलवर से कांग्रेस जीतेगी। यह चुनाव जनता की जीत है मैं तो एकमात्र चेहरा थी।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत हासिल करेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी की नीति फूट डालो राज करो की रहती है। लोग उनकी भावनाओं और इरादों को समझ चुके हैं। जनता ने विकास के नाम पर वोट दिया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा लोगों में जहर फैलाती है। झगड़े फसाद कराती है। जाति व धर्म के नाम पर वोट मांगती है। इन चुनावों में जनता ने उनके इरादों को नकार दिया है। राज्य के श्रम मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि जनता भाजपा के इरादों को समझ चुकी है और इन चुनाव में उसे नकार दिया है।

नवनिर्वाचित खान के पति और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान ने कहा कि रामगढ़ सीट के जीतने से सरकार बहुमत में आ गई है। कांग्रेस के एक सौ विधायक हो गए हैं और एक विधायक आरएलडी का है जो कि सरकार में मंत्री है इसलिए सरकार पूर्ण बहुमत में है।