Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सलमान खुर्शीद के बयान से कांग्रेस पार्टी असहमत
होम Delhi सलमान खुर्शीद के बयान से कांग्रेस पार्टी असहमत

सलमान खुर्शीद के बयान से कांग्रेस पार्टी असहमत

0
सलमान खुर्शीद के बयान से कांग्रेस पार्टी असहमत
Congress party disagrees with Salman Khurshid's statement : pl punia
Congress party disagrees with Salman Khurshid’s statement : pl punia

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के बयान से पूरी तरह असहमति जताते हुए कहा कि यह उनकी निजी राय है। खुर्शीद ने दो दिन पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस के दामन पर मुसलमानों के खून के धब्बे होने की बात की थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आज फिर कहा कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। मैंने जो कहा उसे मैं लगातार कहता रहूंगा। मैंने एक इंसान होने के नाते यह बयान दिया था।

कांग्रेस प्रवक्ता पीएल पुनिया ने यहां संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि खुर्शीद पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनका बयान उनका निजी विचार है। कांग्रेस का इससे कोई लेना देना नहीं है। पार्टी उनके बयान से पूरी तरह से असहमत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अल्पसंख्यकों को आगे बढाने तथा इन वर्गों के कल्याण के लिए काम किया है। पार्टी ने हमेशा सामाजिक सदभाव को महत्व दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार सामाजिक सद्भाव को कमजोर कर रही है।