Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की समितियों का गठन
होम Breaking पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की समितियों का गठन

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की समितियों का गठन

0
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की समितियों का गठन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस वर्ष के अंत में और अगले वर्ष होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिये छानबीन समितियों का गठन किया है जो उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रुप देंगी।

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने शुक्रवार को यहां बताया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मिजोरम के लिये समितियां गठित की गयी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा को राजस्थान, मधुसूदन मिस्त्री को मध्य प्रदेश तथा भुवनेश्वर कालिता को छत्तीसगढ़ की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

ललितेश्वर त्रिपाठी और शाकिर सनादि को राजस्थान की समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी तरह सुश्री नीता डिसूजा और अजय कुमार लालू को मध्यप्रदेश की तथा  रोहित चाैधरी और अश्विन कोतवाल को छत्तीसगढ़ की समिति का सदस्य बनाया गया है।

वी डी सतीशन को ओडिशा की छानबीन समिति का अध्यक्ष तथा जीतन प्रसाद और नौशाद सोलंकी को सदस्य बनाया गया है।  लुइजिन्हो फ्लेरियो को मिजोरम की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।