Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress has almost ruled out alliance with Aam Aadmi Party for Lok sabha elections : delhi cm arvind kejriwal-आम चुनाव में गठबंधन पर कांग्रेस ने लगभग मना किया : केजरीवाल - Sabguru News
होम Delhi आम चुनाव में गठबंधन पर कांग्रेस ने लगभग मना किया : केजरीवाल

आम चुनाव में गठबंधन पर कांग्रेस ने लगभग मना किया : केजरीवाल

0
आम चुनाव में गठबंधन पर कांग्रेस ने लगभग मना किया : केजरीवाल
Congress has almost ruled out alliance with Aam Aadmi Party for Lok sabha elections : delhi cm arvind kejriwal
Congress has almost ruled out alliance with Aam Aadmi Party for Lok sabha elections : delhi cm arvind kejriwal

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर स्थिति स्पष्ट करते हुए गुरुवार को कहा कि अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है।

दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के अधिकारों को लेकर गुरुवार को उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने आम चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कहा कि अभी इस दिशा में कोई सहमति नहीं बनी है।

आम चुनाव में गठबंधन को लेकर पूछे गए एक अन्य सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस) ने लगभग मना कर दिया है।

आप की तरफ से बुधवार को जंतर-मंतर पर हुई रैली में भी कांग्रेस अध्यक्ष शामिल नहीं हुए थे। कांग्रेस की ओर से इस रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने शिरकत की थी।

पत्रकारों के यह पूछने पर कि गठबंधन को लेकर आप काफी उत्सुक थे, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे मन में देश के लिए बहुत ज्यादा चिंता है। उसी वजह से हम लालायित हैं, उन्होंने (कांग्रेस) ने लगभग मना कर दिया है।

सुप्रीमकोर्ट के दिल्ली में अधिकारों को लेकर दिए गए फैसले को केजरीवाल ने दुर्भाग्यपूर्ण और दिल्ली की जनता के साथ अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि इस फैसले का केवल एक ही तोड़ है कि आगामी लोकसभा चुनाव में आप पार्टी को वोट दें और सातों सीटों पर विजयी बनाएं।