Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस ने वीर सावरकर की महानता को स्वीकारा : सतीश पूनियां - Sabguru News
होम Breaking कांग्रेस ने वीर सावरकर की महानता को स्वीकारा : सतीश पूनियां

कांग्रेस ने वीर सावरकर की महानता को स्वीकारा : सतीश पूनियां

0
कांग्रेस ने वीर सावरकर की महानता को स्वीकारा : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां सहित पार्टी के कई नेताओं ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के वीर सावरकर को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि आखिर कांग्रेस की जुबां पर सच्चाई आ ही गई और उसने वीर सावरकर के योगदान एवं महानता को स्वीकारा है।

डा पूनियां ने आज मीडिया से कहा कि कांग्रेस अपने पचास साल के शासन में केवल वोट एवं मजहब की राजनीति की जबकि वैचारिक मुद्दों का समाधान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भरोसा तो बहुसंख्यक ही नहीं, अब अल्पसंख्यकों का ही खो दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता संविधान, देश, लोकतंत्र एवं महापुरुषों के खिलाफ बयानबाजी करने से जनता ने उसकी खिंचाई करना शुरु कर दी और कांग्रेस पर नैतिक दबाव आ गया। कांग्रेस बातों में यू टर्न लेने में माहिर हैं, चलो इतनी सद्बुद्धि तो आई कि उसने वीर सावरकर की महानता को स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में अकेली कांग्रेस का कोई योगदान नहीं है। कांग्रेस यह भ्रम नहीं नहीं पाले। संघ ने देश में सामाजिक समरसता को ताकत दी है।

विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि देर आए, दुरुस्त आए। महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के गौरवमयी इतिहास के सूरज को कांग्रेस ने हमेशा झूठ के अंधकार से ढकने का षड्यंत्र रचकर देश की आजादी में उनके योगदान को नकारने का महापाप किया है। सत्य को देर तक दबाया नहीं जा सकता, वह एक ना एक दिन सामने आ ही जाता है।

वीर सावरकर के स्वर्णिम इतिहास को कांग्रेस पार्टी कलंकित करने की कोशिश करती आई है लेकिन आज उनकी विचारधारा देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। इसी विचारधारा का परिणाम है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी उनके योगदान को स्वीकारा। शायद कांग्रेस के पाप कुछ हद तक धुल जाएं।

भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का महान सेनानी और महापुरुष वीर सावरकर के लिए ये कहना कि वह स्वतंत्रता के आन्दोलन और संघर्ष में थे, साथ ही वह लम्बे समय तक जेल में रहे। उनकी यह अभिव्यक्ति वीर सावरकर के योगदान की स्वीकारोक्ति है। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक वीर सावरकर के योगदान को याद करता है।

पार्टी विधायक अशोक अशोक लाहोटी ने कहा कि कांग्रेस पहले लगातार ढोंग करती आ रही थी, उनके खुद के दिल की सच्चाई जुबां पर आ गई। वीर सावरकर के आजादी के आंदोलन में योगदान को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने स्वीकार किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि अखंड भारत हिंदू राष्ट्र था। हम भी यही कहते आ रहे हैं। सच्चाई कितने दिन छिपती।

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि सच को कब तक झुठलाएंगे, कभी न कभी सच तो सामने आएगा ही। वीर सावरकर का देश को आजाद करने में पूरा जीवन चला गया, हम तेा पहले से कह रहे हैं कि उनका आजादी में योगदान था। कांग्रेस इसे नहीं मानती थी। अब कांग्रेस के लोग ही कहने लगे हैं कि राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण है।हिदुस्तान को हिंदू राष्ट्र कहना कोई गुनाह की बात नहीं है।

पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि वीर सावरकर का हिंदू राष्ट्र सबके लिए था। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन पर टिकट जारी कर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि श्री डोटासरा सोमवार को कहा था कि सावरकर के स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने को हम मना नहीं कर रहे, वह आजादी से पहले हिंदू राष्ट्र की बात कर कोई गुनाह नहीं किया। अब संविधान बनने के बाद उनको आगे रखकर यह बात कहना गलत है।