Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जयपुर : CAA के विरोध व पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने निकाला फ्लैग मार्च - Sabguru News
होम Headlines जयपुर : CAA के विरोध व पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने निकाला फ्लैग मार्च

जयपुर : CAA के विरोध व पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने निकाला फ्लैग मार्च

0
जयपुर : CAA के विरोध व पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने निकाला फ्लैग मार्च

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस ने पार्टी के स्थापना दिवस पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आज राजधानी जयपुर में फ्लैग मार्च निकाला।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में यह फ्लैग मार्च शहीद स्मारक से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक निकाला गया। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से निकाले गए फ्लैग मार्च में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा, पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह, परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल तथा कई विधायक एवं पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इसमें मुख्यमंत्री के पुत्र एवं राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने भी भाग लिया। फ्लैग मार्च के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर झंडा रोहण किया गया तथा श्री पायलट ने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संविधान की मूल भावनाओं के प्रति शपथ भी दिलाई।

फ्लैग मार्च के चलते जयपुर शहर में सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ और जगह जगह जाम की स्थिति भी बनी।