Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सोनिया गांधी को ईडी के नोटिस के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन - Sabguru News
होम Headlines सोनिया गांधी को ईडी के नोटिस के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

सोनिया गांधी को ईडी के नोटिस के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

0
सोनिया गांधी को ईडी के नोटिस के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

जयपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नोटिस के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में जयपुर स्थित ईडी कार्यालय के बाहर प्रदेश कांग्रेस द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया।

धरने को सम्बोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि देश की आजादी से लेकर आज के स्वर्णिम भारत के निर्माण में कांग्रेस का योगदान सर्वविदित है। उन्होंने कहा कि जिस सोच एवं बलिदान की विचारधारा के आधार पर कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी उसी भावना से कार्य करते हुए कांग्रेस ने 36 कौमों को साथ लेकर देश को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक समरसता को कायम रखने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा की इस महान विरासत को आगे बढ़ाने का काम साल दर साल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, एवं राजीव गांधी ने भारत को दुनिया में पहचान दिलाई, किन्तु देश का दुर्भाग्य है कि आज ऐसे लोग केन्द्रीय सत्ता में काबिज हुए हैं जो स्वतंत्रता आन्दोलन में जब कांग्रेस कार्यकर्ता अंग्रेजों से लड़ रहे थे तब ये लोग देश के खिलाफ जाकर अंग्रेजों की मुखबिरी कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि झूठे जुमले एवं नारे देकर भाजपा देश की सत्ता पर काबिज हुई, किन्तु सत्ता में आने के बाद इन्होंने केवल देश की सामाजिक समरसता के ताने-बाने तथा बाबा साहब द्वारा दिये गये संविधान पर चोट पहुंचाने के साथ लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का नारा दिया है, किन्तु देश को कांग्रेस मुक्त तो नहीं कर पाए, लेकिन कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को परेशान-हैरान करने का कार्य करने लग गए।

डोटासरा ने कहा कि देश में अनेक वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही हैं, किन्तु मोदी को अपने आठ साल के शासन में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के खिलाफ उंगली उठाने हेतु एक मुद्दा भी नहीं मिला, इसलिए नेशनल हैराल्ड का तथ्यहीन मुद्दा उठाया है जबकि स्वतंत्रता आन्दोलन में देश की जनता की आवाज बनने के साथ आजादी की लड़ाई में प्रमुख भूमिका नेशनल हैराल्ड ने निभाई है।

ED ने सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए फिर 25 जुलाई को बुलाया

जीएसटी को लेकर कांग्रेस समेत विपक्ष पर सरकार का करारा पलटवार