Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress honors terrorists : Sudhanshu Trivedi-कांग्रेस करती है आतंकवादियों का सम्मान : सुधांशु त्रिवेदी - Sabguru News
होम Headlines कांग्रेस करती है आतंकवादियों का सम्मान : सुधांशु त्रिवेदी

कांग्रेस करती है आतंकवादियों का सम्मान : सुधांशु त्रिवेदी

0
कांग्रेस करती है आतंकवादियों का सम्मान : सुधांशु त्रिवेदी
bjp national spokesperson Sudhanshu Trivedi
bjp national spokesperson Sudhanshu Trivedi
bjp national spokesperson Sudhanshu Trivedi

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि कहा कि राहुल गाँधी जिस तरह से दो हिन्दुस्तान की बात करते है, उससे स्पष्ट है कि उनके हिन्दुस्तान में आतंकवादियों का सम्मान होता है और हमारे हिन्दुस्तान में सेना का सम्मान होता है।

त्रिवेदी ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि उनके हिन्दुस्तान में हुर्रियत के अलगाववादी नेताओं से दामाद जैसा व्यवहार किया जाता है और हमारे हिन्दुस्तान में उन पर ईडी और एनआईए का शिकंजा कसा जाता है।

त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी का हिन्दुस्तान मजबूर होता है और हमारा हिन्दुस्तान मजबूत होता है। उनके हिन्दुस्तान में संसाधनों पर पहला हक एक समुदाय का होता है और हमारे हिन्दुस्तान में संसाधनों पर पहला हक देश के गरीब एवं निर्धन का होता है। उनके हिन्दुस्तान में नाबालिग बच्चियों के बलात्कारियों के लिए मृत्युदण्ड नहीं होता, हमारे हिन्दुस्तान में होता है।

उनके हिन्दुस्तान में देश के गरीब लोगों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच नहीं होता, हमारे हिन्दुस्तान में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा कवच होता है। उनके हिन्दुस्तान में देश की आधी आबादी के पास भी बैंक अकाउन्ट नहीं थे और हमारे हिन्दुस्तान में देश के 90 प्रतिशत लोगों के पास बैंक अकाउन्ट है। उनके हिन्दुस्तान में किसान सम्मान निधि नहीं थी, हमारे हिन्दुस्तान में किसान सम्मान निधि है।

त्रिवेदी ने कहा कि राजस्थान की सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए केन्द्र सरकार को किसानों के आँकड़े भी नहीं दे रही और यूरिया के लिए किसानों को लाठी खानी पड़ रही है। युवाओं को आर्थिक आधार पर मिलने वाले 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा।

राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने भामाशाह योजना को नकार दिया है और आयुष्मान भारत योजना को स्वीकार नहीं किया गया है। त्रिवेदी ने कटाक्ष किया कि राज्य में कांग्रेस सरकार के 100 दिन में नौजवान हैरान, किसान परेशान, रोगी हल्कान और महाराणा प्रताप की जगह अकबर महान है। राहुल गांधी के निर्देशन में चल रही राज्य की कांग्रेस सरकार का ऐसा राजस्थान है।