Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जगजाहिर हैं कांग्रेस की महिला विरोधी विचारधारा : सतीश पूनियां - Sabguru News
होम Headlines जगजाहिर हैं कांग्रेस की महिला विरोधी विचारधारा : सतीश पूनियां

जगजाहिर हैं कांग्रेस की महिला विरोधी विचारधारा : सतीश पूनियां

0
जगजाहिर हैं कांग्रेस की महिला विरोधी विचारधारा : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कांग्रेस पार्टी की महिला विरोधी विचारधारा को जगजाहिर बताते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार के नुमाइंदे द्वारा दंभ भरी अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करना निंदनीय है।

डा पूनियां ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के एक महिला पार्षद के साथ कथित टिप्पणी के मामले में सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा शिक्षा मंत्री के नाते ऐसी भाषा का प्रयोग करना संवैधानिक ढांचे का अपमान करना है।

इनके अलावा केन्द्रीय संसदीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि झूठ बोलकर एवं जनता को गुमराह करके शासन में आई कांग्रेस सरकार, सत्ता के दंभ में डूबकर जनसेवा से कोसो दूर चल रही है। बीकानेर में मातृशक्ति के साथ ऐसा अपमानजनक व्यवहार निंदनीय है। प्रदेश की जनता कांग्रेस को शीघ्र ही जवाब देगी।

राज्य विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि बीकानेर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री का उनकी ही पार्टी की महिला नेता के साथ दुर्व्यवहार एवं अपमानजनक टिप्पणी करना कांग्रेस की महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का अपमान करना तो कांग्रेस की संस्कृति रही है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को बीकानेर के सर्किट हाउस में गोविंद सिंह डोटासरा से मिलने आई पार्षद अंजना खत्री उनकी बात से नाराज हो गई थी और सरेआम जमकर खरी खरी सुनाई थी।

डोटासरा के व्यवहार से व्यथित हुई कांग्रेस की महिला पार्षद ने सुनाई खरी-खरी