Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्नाटक में भाजपाकेंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयाेग कर रही है कांग्रेस
होम Karnataka Bengaluru कर्नाटक में भाजपाकेंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयाेग कर रही है कांग्रेस

कर्नाटक में भाजपाकेंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयाेग कर रही है कांग्रेस

0
कर्नाटक में भाजपाकेंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयाेग कर रही है कांग्रेस
कर्नाटक में भाजपाकेंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयाेग कर रही है कांग्रेस
कर्नाटक में भाजपाकेंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयाेग कर रही है कांग्रेस
कर्नाटक में भाजपाकेंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयाेग कर रही है कांग्रेस

नयी दिल्ली | कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर आयकर विभाग समेत विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयाेग करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को आज एक ज्ञापन सौंपकर कहा कि वह कर्नाटक विधानसभा चुनावों को गलत तरीके से प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर यहां चुनाव आयोग से मिला और भाजपा पर कर्नाटक में केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन दिया। आयोग से मुलाकात के बाद शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि ज्ञापन में कर्नाटक में भाजपा के ‘‘कारनामों’’ की जानकारी दी गयी है। इसमें भाजपा द्वारा आयकर विभाग समेत सभी केंद्रीय एजेंसियों का विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किये जाने की जानकारी दी गयी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के जरिए कर्नाटक में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों को पटरी से उतार रही है। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और विवेक तन्खा भी शामिल थे। शर्मा ने कहा कि राज्य में कल रात की छापेमारी भाजपा का ड्रामा है। यह भाजपा का मतदाता और चुनाव को प्रभावित करने का बहाना है। यह छापेमारी चुनाव आयोग या पुलिस ने नहीं की है बल्कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने की है। जिस मकान पर छापेमारी की गयी, वह भाजपा नेता का है अौर किरायेदार भी भाजपा का नेता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के उम्मीदवारों के खिलाफ साजिश रची जा रही है और उनके आवासों तथा कार्यालयों पर छापेमारी की जा रही है। कर्नाटक में कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद हैंं। कई विमानों का इस्तेमाल हो रहा है। इसमें हजारों करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। उन्होेंने इसकी इसकी जांच कराने की मांग की। शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग ने पार्टी की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और पूरे मामले पर गौर करने का आश्वासन दिया।