Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस : सतीश पूनियां - Sabguru News
होम Headlines किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस : सतीश पूनियां

किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस : सतीश पूनियां

0
किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा है कि कांग्रेस विधेयक को लेकर किसानों को गुमराह कर रही है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को स्पष्ट एवं आश्वस्त कर चुके हैं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल की खरीद जारी रहेगी।

डॉ. पूनियां ने आज यहां जारी बयान में कहा कि संविदा खेती किसान की जमीन पर होगी, किसान की जमीन से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी, फसल आधारित कांट्रैक्ट होगा, जमीन पर मालिकाना हक सदैव किसान का ही रहेगा।

उन्होंने कहा कि 55 वर्षों तक शासन करने के बाद कांग्रेस को किसानों की अब सुध आई है, कांग्रेस से किसने मना किया था कि वह किसानों का कल्याण न करे। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने किसान कल्याण के लिए कार्य क्यों नहीं किए, मोदी सरकार किसान की उन्नति एवं कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है।

डाॅ. पूनियां ने कहा कि मोदी किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं खुशहाल बनाने के लिए सॉइल हेल्थ कार्ड, पीएम सम्मान किसान निधि, फसल बीमा योजना, एक लाख करोड़ के निवेश इत्यादि योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रहे हैं, जिससे किसानों का जीवन बदला जाएगा, और अब देश का किसान अपनी मर्जी से, कहीं भी कभी बेच सकेगा।

एक तरह से किसान पूरी तरह से आजाद हो गया है। उन्होंने कहा कि मंडियों के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है कि मंडियां बंद हो जायेंगी, जबकि मंडियां पहले की तरह चलती रहेंगी, व्यापारी पहले की तरह अपना व्यापार करते रहेंगे, मंडिया खत्म नहीं होंगी।

डाॅ. पूनियां ने कहा कि कांग्रेस किसानों को गुमराह करके भ्रम फैलाकर अपना चेहरा छुपाना चाह रही है। कृषि विधेयकों से राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों से, खेती एवं खेती से जुड़े उद्योग धंधों से किसानों, नौजवानों एवं महिलाओं को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी का किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य पूरा करने की दिशा में यह क्रांतिकारी कदम है। कांग्रेस ने अपने 2019 के घोषणापत्र में यह कानून बनाने का वादा किया था, अब कांग्रेस पलट क्यों रही है। वर्ष 2007 में एपीएमसी का जो मॉडल मनमोहन सरकार ने बनाया था, उस बारे में कांग्रेस चुप क्यों है?

डाॅ. पूनियां ने कहा कि भारत का किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी सब लोग ‘देश पहले है’ की फिक्र करते हैं, इन विधेयकों से किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आयेगा। उन्होंने कहा कि, कृषि विधेयकों पर कांग्रेस के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वह दुष्प्रचार कर रही है।

अब तक किसान अपनी उपज को मंडी में ही बेच सकता था। वह औने-पौने दाम पर फसल बेचने को मजूबर था। नए विधेयकों से किसान को स्वतंत्रता मिली है कि वह मंडी की परिधि के बाहर किसी भी स्थान पर, किसी भी व्यक्ति को, किसी भी कीमत पर अपनी उपज बेच सकता है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा़ सतीश पूनियां ने कहा है कि देश के महापुरुषों की विराट परंपरा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रेरक थे और उन्होंने आजीवन संघर्ष करते हुए अपनी लेखनी और वाणी से गरीब के कल्याण की कामना की।

डॉ पूनियां ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश में गरीब, किसान, मजदूर एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करके एकात्म मानव दर्शन एवं अंत्योदय की जो प्रेरणा दी, वह हमेशा हमारा पथ-प्रदर्शन करती रहेगी। स्वतंत्रता तभी सार्थक होती है, जब वह हमारी संस्कृति की अभिव्यक्ति का साधन बन जाए।