Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress is provoking people about CAA and NRC says Hanuman Beniwal - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur CAA और NRC को लेकर जनता को भड़का रही है कांग्रेस- बेनीवाल

CAA और NRC को लेकर जनता को भड़का रही है कांग्रेस- बेनीवाल

0
CAA और NRC को लेकर जनता को भड़का रही है कांग्रेस- बेनीवाल
Congress is provoking people about CAA and NRC says Hanuman Beniwal
Congress is provoking people about CAA and NRC says Hanuman Beniwal
Congress is provoking people about CAA and NRC says Hanuman Beniwal

जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के नाम पर कांग्रेस लोगों को भड़का रही है।

बेनीवाल ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि सीएए आने के बाद कांग्रेस बौखला गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को शांतिमार्च के नाम पर सड़कों पर उतरना पड़ा है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सीएए के बाद अब जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाने वाले हैं। इससे घबराकर कांग्रेस लोगों को भड़का रही हैं, लेकिन इससे कांग्रेस का असली चेहरा उजागर हो गया है।

बेनीवाल ने कहा कि दुनिया में पीड़ितों को सबसे ज्यादा शरण देने वाला देश भारत है। पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होने वाले हिन्दुओं और सिखों को संरक्षण देना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार देशहित में फैसले ले रहे हैं, इससे पूरा देश उनके साथ है। उन्हें मजबूती देने की जरूरत है।

बेनीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है, लिहाजा मोदी के हर फैसले के साथ हम मजबूती से खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो आरएलपी शांतिमार्च भी निकालेगी।

इससे पहले बेनीवाल ने राजस्थान में पार्टी का विस्तार करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि आरएलपी पूरे राज्य में अपने दम पर पंचायत चुनाव में लड़ेगी, हालांकि भाजपा से उनका गठबंधन नहीं हुआ है, लेकिन सभी विकल्प खुले हैं। दिल्ली से भाजपा के वरिष्ठ नेता कहेंगे तो हम गठबंधन पर विचार करेंगे।