Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress leader Digvijay said, CM Kamal Nath does not even listen to me - Sabguru News
होम Breaking CM कमलनाथ मेरी भी नहीं सुनते : कांग्रेस नेता दिग्विजय

CM कमलनाथ मेरी भी नहीं सुनते : कांग्रेस नेता दिग्विजय

0
CM कमलनाथ मेरी भी नहीं सुनते : कांग्रेस नेता दिग्विजय
Congress leader Digvijay said, CM Kamal Nath does not even listen to me
Congress leader Digvijay said, CM Kamal Nath does not even listen to me
Congress leader Digvijay said, CM Kamal Nath does not even listen to me

इंदौर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोग इस गलतफहमी में नहीं रहें कि राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ उनकी सुनते हैं।

श्री सिंह ने कल यहां सराफा व्यापारी एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में व्यापारियों को संबोधित करते हुये कहा कि लोग इस गलतफहमी में नहीं रहें कि मुख्यमंत्री उनकी सुनते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ किसी की नहीं सुनते। उन्होंने दावा किया कि वे श्री कमलनाथ को 40 सालों से जानते हैं।

दरअसल श्री सिंह के पहले इस कार्यक्रम में सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुमचंद सोनी ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह की ओर इशारा करते हुये कहा था कि मीडिया और तमाम बुद्धिजीवियों का मानना है कि मध्यप्रदेश सरकार को पर्दे के पीछे से श्री सिंह ही चला रहे हैं। उसके उत्तर में श्री सिंह ने ये बयान दिया।