Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress leader humbaly expose the negligence of Gehlot government for congress workers - Sabguru News
होम Sirohi Aburoad सिरोही कांग्रेस के गहलोत ने दिखाई अशोक गहलोत सरकार की हकीकत

सिरोही कांग्रेस के गहलोत ने दिखाई अशोक गहलोत सरकार की हकीकत

0
सिरोही कांग्रेस के गहलोत ने दिखाई अशोक गहलोत सरकार की हकीकत
सिरोही में जिला परिषद औऱ पंचायत समिति चुनावो के लिए आबूरोड।में आयोजित कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करते पुखराज गहलोत।
सिरोही में जिला परिषद औऱ पंचायत समिति चुनावो के लिए आबूरोड।में आयोजित कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करते पुखराज गहलोत।
सिरोही में जिला परिषद औऱ पंचायत समिति चुनावो के लिए आबूरोड।में आयोजित कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करते पुखराज गहलोत।

सिरोही। अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता की तर्ज पर काम कर रही अशोक गहलोत सरकार की पोल कांग्रेस के कार्यकर्ता ने ही उघाड़ दी।

जिले में कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी में कही बातों ने तथ्य उजागर कर दिया कि फाइव स्टार होटलों में अपनी सरकार बचाने के चक्कर में मशगूल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी मशीनरी ने अपने शासन में राज्य के अंतिम छोर पर स्थित अंतिम कांग्रेस कार्यकर्ता की क्या स्थिति कर दी है।

मंगलवार को आबूरोड पंचायत समिति क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक आबूरोड ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में जिला परिषद सदस्य और कांग्रेस के नेता पुखराज गहलोत ने अशोक गहलोत के रामराज की पोल खोल दी।

ये कहा गहलोत ने

पुखराज गहलोत ने यहां कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता कांग्रेस के समर्पित हैं। हमेशा कांग्रेस के लिए जिये मरे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बस एक दर्द है कि कांग्रेस को सत्ता में आए ढाई साल हो चुके हैं। लेकिन, इसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का काम नहीं हो रहा है।

उन्होंने अशोक गहलोत सरकार को सिरोही से ही आईना दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता का बस ये ही काम होता है कि भाई, परिवार, रिश्तेदार मित्र आदि का एकाध काम हो जाए। वो भी नहीं होता तो तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि वे लोग छोटे कार्यकर्ता हैं। बड़े नेताओं के साथ छोटे नेताओं की उठ बैठ और मुलाकात तो हो नहीं पाती।

उन्होंने बैठक में मौजूद कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि वे इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करवाएं।

गहलोत की एक लाइन ने अशोक गहलोत सरकार की भाजपा के साथ फिक्स्ड मैच का भी रहस्योद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की डिजायर भाजपा नेताओं की जेब में पड़ी होती है। उन्होंने कहा कि ऐसा है तो फिर हमें कांग्रेस में रहने का क्या अधिकार है।

ये लोग थे मौजूद

जिस बैठक में पुखराज गहलोत अशोक गहलोत सरकार में व्याप्त कार्यकर्ता अनदेखी का दर्द बयां कर रहे थे उस समय बैठक में जिले के कांग्रेस के प्रमुख नेता भी मौजूद थे। बैठक में संयम लोढ़ा भी थे तो फिलहाल माउंट आबू में सक्रिय माउंट आबू के प्रमुख कांग्रेस नेता रतन देवासी भी मौजूद थे।