Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress leader Sadanand retires from electoral politics - कांग्रेस नेता सदानंद ने चुनावी राजनीत से लिया संन्यास - Sabguru News
होम Bihar कांग्रेस नेता सदानंद ने चुनावी राजनीत से लिया संन्यास

कांग्रेस नेता सदानंद ने चुनावी राजनीत से लिया संन्यास

0
कांग्रेस नेता सदानंद ने चुनावी राजनीत से लिया संन्यास
Congress leader Sadanand retires from electoral politics
Congress leader Sadanand retires from electoral politics
Congress leader Sadanand retires from electoral politics

पटना । बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने आज चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। कांग्रेस के कहलगांव से विधायक सिंह ने आज यहां कहा कि वह वर्ष 2020 में होने वाले विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब वह सिर्फ संगठन की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब वह चाहते है कि उनके पुत्र शुभानंद मुकेश कहलगांव से चुनाव लड़ें।

सिंह कहलगांव विधानसभा से नौवीं बार विधायक चुने गये हैं। वह वर्ष 1969 में पहली बार विधायक बने थे। वह लगभग 80 वर्ष के हैं और बढ़ती उम्र की वजह से उन्होंने चुनावी राजनीति से अलग होने का फैसला किया है। इसबीच कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने श्री सिंह के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को श्री सिंह के पुत्र पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री सिंह के पुत्र यदि कहलगांव से चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी के लिए अच्छा होगा।