Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बारां में मांगरोल नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद चौपडा की हत्या - Sabguru News
होम Rajasthan Baran बारां में मांगरोल नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद चौपडा की हत्या

बारां में मांगरोल नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद चौपडा की हत्या

0
बारां में मांगरोल नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद चौपडा की हत्या

बारां। राजस्थान में बारां जिले के मांगरोल में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद चौपड़ा की सोमवार को अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार विनोद चौपड़ा के भाई सुनील चौपड़ा सुबह घर पर बनी पकौडी अपने भाई को खिलाने आए तब उन्हें हत्या का पता चला।

चौपडा के घर तीन माह पहले भी चोरी की नीयत से दो-तीन बदमाश थे, लेकिन जाग हो जाने से वे मोबाईल ही ले जाने में सफल हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही अंता पुलिस उपाधीक्षक जिनेन्द्र जैन, थाना प्रभारी उमेश मेनारिया घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार चौपडा के घर पर सभी दरवाजे खुले पडे मिले हैं। संभवतया पिछले हिस्से से हमलावर आए। पहले हमलावरो ने काम तमाम किया, उसके बाद आलमारियों में से कीमती सामान निकाल कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

यह भी पढें
अजमेर में सुरा प्रेमियों की लगीं कतारें, जिसे मिली वो खुश, कुछ रह गए मायूस
अजमेर में फंसे जायरीन एवं श्रमिक विशेष ट्रेन से पश्चिम बंगाल रवाना
राजस्थान में कोरोना संक्रमित की संख्या 3016, छह की मौत
केंद्र ने स्पष्ट किया आदेश, रुकेगी प्रवासियों की स्वच्छंद आवाजाही, सिर्फ इनको अनुमति
निम्बाहेड़ा में 87 हुए कोरोना संक्रमित, चित्तौड़गढ़ में दहशत का माहौल
लॉकडाउन में राज्य सरकारों को राजस्व के लालच में शराब की बिक्री भारी न पड़ जाए
बारां में मांगरोल नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद चौपडा की हत्या