Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress Party Treasurer Ahmed Patel in hindi - कांग्रेस का खजाना अब अहमद पटेल के हाथ में - Sabguru News
होम Delhi कांग्रेस का खजाना अब अहमद पटेल के हाथ में

कांग्रेस का खजाना अब अहमद पटेल के हाथ में

0
कांग्रेस का खजाना अब अहमद पटेल के हाथ में
Congress Party Treasurer Ahmed Patel
Congress Party Treasurer Ahmed Patel
Congress Party Treasurer Ahmed Patel

नयी दिल्ली । कांग्रेस ने संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव रहे अहमद पटेल को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया है।

पटेल लंबे समय से यह पद संभाल रहे पार्टी के बुजुर्ग नेता मोतीलाल वोरा का स्थान लेंगे। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने वोरा को महासचिव नियुक्त कर पार्टी प्रशासन की जिम्मेदारी साैंपी है।

एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राज्यसभा में पार्टी के उपनेता आनंद शर्मा को डा. कर्ण सिंह के स्थान पर पार्टी के विदेश मामलों के विभाग का दायित्व सौंपा गया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने आज यहां एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के अनुसार लुईजिन्हो फलेरियो को पार्टी में पूर्वोत्तर राज्यों के मामलों का दायित्व दिया गया है। हालांकि असम उनके दायरे से बाहर रहेगा। श्री फलेरियो डा. सी पी जोशी का स्थान लेंगे।

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार को कांग्रेस कार्यसमिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हाेंगी।