Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : अशोक गहलोत पिछडे, दिग्विजय सिंह दौड़ में शामिल - Sabguru News
होम Breaking कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : अशोक गहलोत पिछडे, दिग्विजय सिंह दौड़ में शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : अशोक गहलोत पिछडे, दिग्विजय सिंह दौड़ में शामिल

0
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : अशोक गहलोत पिछडे, दिग्विजय सिंह दौड़ में शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव के लिए टिकट पाने वालों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भले ही पिछड़ते नजर आ रहे हैं लेकिन इस दौड़ में वरिष्ठ नेता शशि थरूर और पवन बंसल के बाद अब दिग्विजय सिंह भी शामिल हो गए है।

भारत जोड़ों यात्रा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने यात्रा को केरल में छोड़कर दिल्ली पहुंचने के बाद स्पष्ट किया कि मैं यहां कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म लेने आया हूं और अपना नामांकन पत्र कल भर दूंगा।

दिग्विजय सिंह से पहले पार्टी के लोक सभा सदस्य थरूर नामांकन पत्र ले चुके हैं और पांच सेट भरने की प्रक्रिया में जुटे हैं। वरिष्ठ नेता पवन बंसल ने भी नामांकन पत्र लिया है लेकिन बाद में कहा कि नामांकन पत्र उन्होंने किसी और के लिए मंगाया है।

लंबे समय से अध्यक्ष बनने के लिए चर्चा में रहे अशोक गहलोत राजस्थान में अपने समर्थक विधायकों के सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने के खिलाफ बगावत करने से अचानक दौड़ से बाहर होते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरने की 30 सितंबर आखिरी तिथि है। एक सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच का काम किया जाएगा और 17 अक्टूबर को चुनाव होने हैं।